गोमती नदी में मिला किशोर शव मामले में 304 व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया: प्रभारी हसनगंज

Jan 07 2023

गोमती नदी में मिला किशोर शव मामले में 304 व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया: प्रभारी हसनगंज

लखनऊ। हसनगंज पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। किसमिस दिन पर दोस्तों के साथ घूमने गया किशोर लापता हो गया। किशोर का पीड़ित पिता अगले दिन 26 दिसंबर को थाने पहुंच गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस मामले की छानबीन करने के बजाय कान में तेल डालकर बैठ गई। नतीजतन 5 जनवरी की शाम किशोर का शव गोमती नदी में मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने मृतक का मिला मोबाइल फोन किसके पास मिला उसकी जानकारी देने में परिजनों से इंकार किया। इसी बात को लेकर शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस चौकी पर शव रखकर प्रदर्शन किए।

एसीपी ने प्रदर्शन को खत्म कराया

मृतक किशोर आयुष के चचेरे भाई रतन सिंह ने बताया कि हम परिवार के लोग हसनगंज पुलिस से पूंछ रहे थे,कि आयुष का मोबाइल किसके पास से मिला है। पुलिस इस जानकारी देने से इंकार किया। इस लिए शव रखकर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन करना पड़ा। रतन ने बताया कि उन्हें लगा कि इंस्पेक्टर हसनगंज और चौकी इंचार्ज आरोपियों को बचाने में लगे हैं। इस वजह से मामले की जानकारी देने के बजाय हम पीड़ितों को गुमराह किया जा रहा है‌। ‌

क्या बोले जिम्मेदार

इंस्पेक्टर हजरतगंज ने बताया कि आयुष नशा करता था। किसमिस दिन पर दोस्तों के साथ गया था। नशे में धुत होने पर साथी विकास सिंह ने आयुष को धक्का दे दिया और वह गोमती नदी में गिर गया। विकास मृतक का मोबाइल फोन लेकर चला गया। सर्विलांस के जरिए उसे पकड़ा और जेल भेज दिया गया है। इस मामले में 304 व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।